धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना
पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
दिनांक 26.06.2026 को फरियादिया की 16 वर्षीय पुत्री, जो अपनी मौसी के घर मीठा कॉलोनी, धामनोद आई हुई थी, दोपहर करीब 02:00 बजे किराना सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर नाबालिग बालिका एवं संदेही की तलाश अमरेली, गुजरात में की गई।
तलाश के दौरान ग्राम सरपंच से जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग बालिका एवं संदेही दो दिन पूर्व गांव में आए थे, लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वहां से वापस जाने की बात कहकर चले गए थे। इसके बाद सूचना प्राप्त हुई कि अपहर्ता एवं संदेही थाना उपस्थित हुए हैं। पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में आरोपी संदीप पिता नाहरू कनासे को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप पिता नाहरू कनासे, उम्र 21 वर्ष, निवासी करोदिया, थाना करही, जिला खरगोन
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संतोषसिंह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक अशोक मुनिया एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।






