ad
best news portal development company in india

धार विधानसभा के चार महाविद्यालयों की संयुक्त बैठक आयोजित

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

विधि महाविद्यालय को पूर्ण हो चुके भवन में तत्काल शिफ्ट करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

धार, 22 अगस्त 2026। धार विधानसभा अंतर्गत आने वाले चार महाविद्यालयों की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक शनिवार को कलेक्टर सभाकक्ष कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा की उपस्थिति ली । बैठक में महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, अधोसंरचना, विद्यार्थियों की इंटर्नशिप, खेल सुविधाओं सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में धार के विधि महाविद्यालय के वर्तमान में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के मात्र चार कक्षों में संचालित होने से विद्यार्थियों को हो रही पठन-पाठन संबंधी समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा हुई। पीआईयू के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि विधि महाविद्यालय भवन के भू-तल का निर्माण दिसंबर माह में पूर्ण हो चुका है, जबकि प्रथम तल पर अतिरिक्त निर्माण कार्य जारी है। विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने भवन पूर्ण होने के बावजूद कॉलेज के शिफ्ट नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विधि महाविद्यालय प्रशासन तत्काल भवन का हैंडओवर लेकर भू-तल में शिफ्टिंग सुनिश्चित करे तथा अतिरिक्त निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज धार द्वारा आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम एवं शोध परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। डॉ. सागर ने राष्ट्रीय स्तर की शोध परियोजना तथा अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान गतिविधियों में कॉलेज की सहभागिता की जानकारी दी। बैठक में कॉलेज परिसर की बाउंड्रीवॉल से हो रहे अतिक्रमण को रोकने तथा ऑडिटोरियम में आवश्यक मेंटेनेंस एवं सुधार कार्य जनभागीदारी से कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने ऑडिटोरियम में वॉल फैन लगाने तथा पर्याप्त हवा एवं रोशनी की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।कन्या महाविद्यालय धार द्वारा खेल मैदान की कमी का विषय उठाए जाने पर कॉलेज के पीछे स्थित एसपीडीए ग्राउंड में आवश्यक सुधार कर उसे बालिकाओं के खेल उपयोग में लेने पर चर्चा हुई।

बालिकाओं की इंटर्नशिप के संबंध में कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर इंटर्नशिप की व्यवस्था करने तथा आवश्यकता होने पर बस के माध्यम से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसरों से वंचित न होना पड़े।पीथमपुर महाविद्यालय द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय का नवीन भवन आगामी एक वर्ष में पूर्ण होने की बात कही । तात्कालिक व्यवस्था के लिए स्कूल के पास उपलब्ध अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराने तथा नवीन भवन की बाउंड्रीवॉल स्वीकृत कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा की गई।

अंत में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने चारों महाविद्यालयों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों की इंटर्नशिप तथा ‘गांव की बेटी’ योजना में कम लाभार्थियों के विषय का सूक्ष्म परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक का संचालन अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.एस. बघेल ने किया। बैठक में संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

धार जिले में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न; शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

धार, 22 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द और सुदृढ़ कानून व्यवस्था को बनाए रखना था। इस दौरान समिति के सदस्यों ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कई महत्वपूर्ण व्यावहारिक सुझाव दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि धार जिला हमेशा से आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक रहा है। आगामी त्योहारों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में पूर्ण सहयोग की अपील की। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, बैठक में विभिन्न त्योहारों, जुलूसों व रैलियों के रूट, समय और उनमें सम्मिलित होने वाले नागरिकों की संख्या की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने बैठक में कहा कि समिति से नए सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाए ताकि वे अपनी बात प्रभावी रूप से रख सकें। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के धरना, जुलूस, प्रदर्शन या रैली के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है।

उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी, अफवाह या आपत्तिजनक संदेश को शेयर, पोस्ट या रीपोस्ट न करें। इस तरह की कोई भी संदिग्ध सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित अन्य प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *