ad
best news portal development company in india

कुक्षी मे महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग जानेवाले आरोपी कुक्षी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


‘‘ विगत 11 माह से कुक्षी पुलिस कर रही थी तलाश ‘‘

‘‘ सिंघाना रोड़ पर मारपीट कर लूट का प्रयास करनेवाले आरोपियो ने पूछताछ मे कबूली वारदात ‘‘

नाम गिरफ्तार आरोपीगण – (1) लोकेश पिता भंगड़ा मसानिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम झड़ामली थाना टांडा

                                    (2) ठाकुर पिता सुमन बामनिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम करचट थाना टांडा

घटना का संक्षिप्त विवरणः- कस्बा कुक्षी मे, बाग रोड़ पर, बिना नम्बर की, होण्डा शाईन बाईक पर आये दो आरोपी सब्जी की दुकान लगी रही महिला के गले मे पहना, सोने का मंगलसूत्र, छीनकर भाग गये थे ।

          श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा आरोपियो से मंगलसूत्र बिक्री से प्राप्त पैसे एवं अपराध मे उपयोग होण्डा शाईन मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई ।

पुलिस की कार्रवाई – जिले मे लगातार हो रही संपत्ति संबंधी अपराधो की तत्काल पतारसी करने एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर संबंधित मश्रूका बरामद करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री सचिन शर्मा द्वारा विशेष टीम बनाकर, तकनीकी साक्ष्य संकलन कर, मुखबिर नेटवर्क के माध्यम से अधिक से अधिक मामलो मे परिणाममूलक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के पालन मे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में अपराध अनुसंधान व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई । टीम द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओ की चेकिंग तथा मुखबिरो से लगातार सम्पर्क एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सूचन संकलन किया जाकर पतारसी की गई ।

इसी दौरान कुक्षी पुलिस टीम ने, थाना कुक्षी के अप.क्र. 335/2026 धारा 296(बी),309(6),312 BNS मे लूट का प्रयास करनेवाले आरोपीगण लोकेश पिता भंगड़ा मसानिया निवासी तड़वी फलिया ग्राम झड़ामली थाना टांडा एवं ठाकुर पिता सुमन बामनिया निवासी पुजारिया फलिया ग्राम करचट थाना टांडा जो कि उपनिरीक्षक अनूप बघेल एवं प्रकाश अलावा की टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये थे, से पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ करते थाना कुक्षी के अप.क्र. 414/2025 धारा 304(2) BNS मे, सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग जाना स्वीकार किया । दोनो आरोपीगण से अपराध मे उपयोग सिल्वर कलर की , लाल पट्टेवाली होण्डा शाईन बाईक व मंगलसूत्र बिक्री से प्राप्त नकदी रूपये जप्त किये गये है ।

आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।.

इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, उनि अनूप बघेल, प्रकाश अलावा, सउनि चंचलसिंह, प्र.आर. प्रमोद, सतीश, नितिन, आरक्षक विपिन यादव, दिनेश सोलंकी, लोकेश कनेश का विशेष योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *