ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जोबट अनुभाग में पुलिस की विभिन्न जनहितैषी गतिविधियां

SHARE:

जोबट से शाहरुख खत्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को जोबट अनुभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जोबट श्री आशुतोष द्वारा थाना क्षेत्रों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आमजन से सीधे संवाद स्थापित किया गया। अभियान के तहत विस्फोटक पदार्थों के संग्रहण एवं भंडारण हेतु स्थापित मैगजीन का निरीक्षण, महिला सुरक्षा के संबंध में छात्राओं से जनसंवाद, जमीनी विवादों का निराकरण एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का मौके पर पहुंचकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया।

विस्फोटक मैगजीन एवं संबंधित अभिलेखों की जांच

थाना जोबट क्षेत्रांतर्गत ग्राम भीलखेड़ी एवं कालीखेतर स्थित कुल 03 विस्फोटक मैगजीन एवं विस्फोटक पदार्थ परिवहन करने वाले कैरियर वाहन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मैगजीन में उपलब्ध विस्फोटक पदार्थों के स्टॉक, वैध लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था तथा मैगजीन से संबंधित ब्लास्टर्स के रिकार्ड आदि की जांच की गई। साथ ही संबंधित संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं से जनसंवाद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत थाना जोबट एवं थाना आजादनगर क्षेत्र में स्कूली छात्राओं एवं छात्रावास में निवासरत छात्राओं से महिला सुरक्षा के संबंध में जनसंवाद किया गया। इस दौरान छात्राओं को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असुरक्षित स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में थाना नानपुर पुलिस द्वारा बालक छात्रावास पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की गई तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में संवाद स्थापित किया गया।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण

थाना उदयगढ़ क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से क्षेत्र में पहुंचकर प्रत्यक्ष संवाद किया गया। शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पक्षों से चर्चा की गई तथा शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया।

जमीनी विवादों का समझाईश एवं आपसी सहमति से निराकरण

थाना बोरी एवं थाना आंबुआ क्षेत्र में जमीनी विवादों से संबंधित प्रकरणों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों को समझाईश देते हुए विवाद के कारणों को समझा गया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से प्रकरणों का निराकरण कराया गया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से पुलिस द्वारा आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई