धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी के व्यापारी को सोशल मीडिया साईट पर एप्रोच कर, जूड़ियो की फ्रेन्चाईजी का झांसा
टाटा इन्टरप्राईजेस के नाम से फर्जी बैंक खाता गुवाहाटी (असम) मे खोला गया
मध्यप्रदेश मे सायबर फ्राड की लगातार बढ़ती घटनाओ को लेकर पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा प्रत्येक सायबर फ्राड केस को बेहद गंभीरता से लेकर, विशेष टीम बनाकर, त्वरित कार्यवाही कर, अधिक से अधिक रकम बैंकिंग चैनलो मे फ्रीज कराने एवं फर्जी बैंक खातो की पहचान कर, सायबर अपराधो पर रोक लगाने एवं सोशल मीडिया साईट्स के माध्यम से, लोगो को तेजी से लाभ कमाने का झांसा देकर धनराशि बेनामी बैंक खातो मे ट्रान्सफर करवानेवाले सायबर आरोपियो की धरपकड़ के निर्देश दिये गये थे जिनके पालन मेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन मे, एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी कुक्षी दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व मे सायबर संबंधी शिकायतो के निराकरण हेतु स्पेशल पुलिस अधिकारियो की टीम बनाकर अलग-अलग बिन्दुओ पर सायबर अपराधो की रोकथाम, फर्जी बैंक खातो पर अंकुश लगाने एवं सायबर संबंधी शिकायतो पर तत्काल कार्यवाही कर अधिक से अधिक रकम बैंकिंग चैनल मे फ्रीज कराने हेतु निर्देशित किया गया है ।
थाना प्रभारी कुक्षी दीपकसिंह चौहान द्वारा सायबर फ्राड संबंधी एनसीआरपी शिकायतो पर तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु थाना कुक्षी पर 24 घन्टे सायबर संबंधी शिकायतो पर कार्यवाही हेतु अलग-अलग पुलिस अधिकारियो को ट्रेनिंग दी जाकर तैनात किया गया है ।
इसी अनुक्रम मे एनसीआरपी शिकायत क्र. 22106260026750 मे शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया साईट पर सम्पर्क कर कुक्षी मे टाटा इन्टरप्राईजेस के बहुचर्चिच उपक्रम जूड़ियो की फ्रेन्चाईजी देने के नाम पर, कुक्षी मे शोरूम खोलने का झांसा देकर ₹2,59,600/- (दो लाख उनसठ हजार छह सौ रुपये) टाटा ईन्टरप्राईजेस के नाम से पंजाब नेशनल बैंक की गुवाहाटी (असम) से आगे सुदूर क्षेत्र मे फर्जी नाम-पते से खोले गये बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिये गये थे । प्राप्त शिकायत में शिकायतकर्ता के साथ हुई गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी/अनधिकृत लेन-देन के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपकसिंह चौहान द्वारा सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी जाकर तत्काल कार्यवाही करते हुये अधिक से अधिक रकम होल्ड कराने बाबद निर्देशित किया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा संबंधित बैंकिंग माध्यमों एवं आवश्यक तकनीकी जानकारी के आधार पर बैंकिंग चैनल मे उक्त रकम को ट्रेस करते हुए संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थान से समन्वय स्थापित कर सायबर धोखाधड़ी मे उपयोग किये गये सभी बैंक खातो की जानकारी प्राप्त की गई एवं अधिकाधिक खातो को डेबिट फ्रीज किया गया । बेनामी खातो को होल्ड कराया जाकर धनराशि रिकवर की गई ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ₹2,59,600/- की संपूर्ण राशि होल्ड/रिकवर कराकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस ट्रांसफर करवाई गई है ।
राशि वापस प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस थाना कुक्षी की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस थाना कुक्षी द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन/साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल संबंधित बैंक को सूचित करें तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत में विलंब न करने से ठगी गई राशि को समय रहते होल्ड/रिकवर कराने की संभावना बढ़ जाती है।
इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, आरक्षक विपिन यादव, अर्जुन डावर, महेन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा है ।
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पुलिस कर्मचारियो को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।





