ad
best news portal development company in india

कसरावद नगर परिषद के सफल 4 साल पूरे: 13.13 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात; मिठाई खिलाकर दी बधाईअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का हुआ सम्मान; विधायक प्रतिनिधि ने गिनाईं चार वर्षों की उपलब्धियां कसरावद (खरगोन) |

SHARE:

संवाददाता : सलीम खान

खरगोन जिले की कसरावद नगर परिषद के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को परिषद कार्यालय में गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्रसिंह यादव ने नगर परिषद अध्यक्ष विमल यादव, उपाध्यक्ष रचना पप्पू सोनी सहित सभी पार्षदों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर कार्यकाल की बधाई दी।

4 वर्षों में 13.13 करोड़ रुपये के विकास कार्य
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के चार वर्षों के सफल कार्यकाल और शहर में हुए बुनियादी विकास कार्यों का ब्योरा साझा किया गया। परिषद की ओर से बताया गया कि बीते 4 वर्षों में नगर के समग्र विकास के लिए 13 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण और विकास कार्य स्वीकृत एवं पूर्ण कराए गए हैं।

स्वच्छता और जलप्रदाय के लिए मिले नए वाहन
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया:

स्वच्छ भारत मिशन: कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नगर को 4 नए ‘डोर-टू-डोर’ कचरा वाहन उपलब्ध कराए गए।

संसाधनों में बढ़ोतरी: सफाई और रखरखाव के लिए 1 डी-स्लजिंग मोटर पंप और 1 महिन्द्रा ट्रैक्टर परिषद के बेड़े में शामिल किया गया।

जलप्रदाय व्यवस्था: ग्रीष्मकाल और जल संकट से निपटने के लिए विधायक निधि से 2 नए पानी के टैंकर नगर परिषद को दिए गए।

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि और नगर परिषद नेतृत्व ने कहा कि कसरावद नगर को सुंदर, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। आने वाले समय में भी बचे हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

बाइट
राजेन्द्रसिंह यादव (अध्यक्ष प्रतिनिधि): “नगर परिषद के 4 वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। 13 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों और नए वाहनों की सौगात से कसरावद की जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि विकास की यह रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहे।”

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

कसरावद नगर परिषद के सफल 4 साल पूरे: 13.13 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात; मिठाई खिलाकर दी बधाईअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का हुआ सम्मान; विधायक प्रतिनिधि ने गिनाईं चार वर्षों की उपलब्धियां कसरावद (खरगोन) |