ad
best news portal development company in india

ऐशबाग क्षेत्र में सड़क ना बनने से नाराज़ कांग्रेस-कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए बेशरम के पौधे…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी में खराब और जर्जर सड़कों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 41 में सड़क के गड्ढों में ‘बेशर्म’ के पौधे लगाकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने नगर निगम व जिला प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की बदहाल सड़कों की ओर आकर्षित करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। उनका कहना है कि भाजपा की महापौर, क्षेत्रीय विधायक और पार्षद होने के बावजूद वार्ड 41 की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं बाग़ फ़रहत अफ़ज़ा एवं ऐशबाग की मुख्य सड़कें बारिश के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है और उन गड्ढों मे पानी भर जाने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों ने विधायक एवं मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय और स्थानीय पार्षद पर क्षेत्र की उपेक्षा करने के आरोप लगाए।

कांग्रेस नेता मो. शावर खान ने कहा कि क्षेत्र में तीन बार भूमिपूजन होने के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और बारिश में जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध स्वरूप महापौर निवास पर भी ‘बेशर्म’ के पौधे लगाएंगे।

बता दें कि राजधानी भोपाल में हर वर्ष बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति और जलभराव की समस्या सामने आती है। वार्ड 41 में भी सड़कें लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले में कब तक कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत देता है इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से मो शावर आसिफ़ उद्दीन मो हारून मुज़ाहिद सिद्दीक़ी नईम ख़ान मोहन खटिक अंकित साहू सेफ़ कुरैशी आसिफ़ अली तालिब अली शादाब ख़ान माज़ अहमद जमशेद आलम सूफ़ियान अली नज़ीर ख़ान एहतशाम भाई आदि कांग्रेस नेता और कार्यकता एवं क्षेत्र के सभी नागरीक उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई