ad
best news portal development company in india

मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन संबद्ध भारतीय मजदूर संघ

SHARE:

2 अगस्त के महाआंदोलन की तैयारियां ज़िले की DC में बैठकों एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों को किया जा रहा संगठित

जनसम्पर्क खबर : क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन

मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) द्वारा आगामी 2 अगस्त 2026 को भोपाल के अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाआंदोलन की तैयारियां पूरे जिले में तेज़ी से चल रही हैं। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलें की समस्त DC में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, कर्मचारियों से जनसंपर्क कर रहे हैं तथा पोस्टर, बैनर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से आंदोलन को सफल बनाने का अभियान चला रहे हैं।

संगठन द्वारा 2 अगस्त को अंबेडकर मैदान में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी अंबेडकर मैदान से वल्लभ भवन तक रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापत ने बताया कि मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी एवं उत्पादन कंपनी में वर्षों से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें पर्याप्त वेतन, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों का वर्षों का अनुभव होने के बावजूद वे ठेकेदारी व्यवस्था के कारण असुरक्षा और शोषण का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग है कि मध्य प्रदेश सरकार हरियाणा की तर्ज पर “मध्य प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी निगम/मंडल/आयोग” का गठन करे जिसके माध्यम से समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, सेवा प्रबंधन एवं निगरानी की व्यवस्था हो तथा निजी ठेकेदारों की मनमानी पर प्रभावी रोक लगे।

अनिल प्रजापत ने कहा कि संगठन प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, दुर्घटना सहायता, आश्रित को रोजगार तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारी भी शासन की नियमित व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक सेवा शर्तें और सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई