ad
best news portal development company in india

इस्लामुद्दीन मंसूरी बने अध्यक्ष, निर्मल गुप्ता उपाध्यक्ष एवं बृज जाजू को मिली सचिव की जिम्मेदारी

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में पत्रकार हित, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

ईफराज कुरैशी, कुक्षी। स्वतंत्र पत्रकार संगठन, कुक्षी की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को नगर स्थित होटल ग्रैंड विनायक में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के वरिष्ठ संरक्षकों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं युवा पत्रकार साथियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार सज्जाद खान के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पत्रकारों से एकजुट होकर समाज और लोकतंत्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इसके पश्चात संगठन से जुड़े नए एवं युवा पत्रकारों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • सर्वसम्मति से घोषित हुई नई कार्यकारिणी

संरक्षक मंडल के हाजी इकबाल कुरैशी, महेंद्र कन्नौज एवं सज्जाद खान ने संयुक्त रूप से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सभी पदाधिकारियों का चयन पूर्णतः सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप किया गया है । सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई अध्यक्ष इस्लामुद्दीन मंसूरी, उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता, सचिव बृज जाजु सहसचिव हेमंत रक्षा, कोषाध्यक्ष सन्नी माली, सह-कोषाध्यक्ष – संदीप राठौड़, प्रवक्ता सईद अनवर को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

  • पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कन्नौज का आत्मीय सम्मान

बैठक के दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कन्नौज का वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों द्वारा पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश एवं जिला स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर सभी साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र कन्नौज ने पिछले चार वर्षों तक संगठन के अध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व प्रदान किया। वर्तमान में राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों के बढ़ने के कारण उन्होंने स्वेच्छा से अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने का आग्रह किया था। संगठन ने उनके योगदान को सम्मान देते हुए सर्वसम्मति से उन्हें वरिष्ठ संरक्षक का दायित्व सौंपा।

गौरतलब है कि हाल ही में महेंद्र कन्नौज को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय आदिवासी विकास परिषद की युवा इकाई का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, धार जिला इकाई का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

  • “आधी रात को भी पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहूँगा”

सम्मान से अभिभूत महेंद्र कन्नौज ने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

«”पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी है। मैं आज भी और आगे भी संगठन तथा प्रत्येक पत्रकार साथी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहूँगा। यदि आधी रात को भी किसी साथी या संगठन को मेरी आवश्यकता होगी, तो मैं बिना किसी संकोच के उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपस्थित रहूँगा।”

उनके इस भावपूर्ण वक्तव्य पर उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

  • एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संरक्षक हाजी इकबाल कुरैशी एवं वरिष्ठ पत्रकार सज्जाद खान ने भी संबोधित किया। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की एकता, सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हाजी रईस पठान बाग, फिरोज खान, ईकबाल खत्री, जावेद पटेल, चंदन डांगी, राकेश यादव, स्वप्निल विश्वकर्मा, शोएब खान, गीरीश ब्रजवासी आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन ईफराज कुरैशी ने किया, जबकि अंत में इस्लामुद्दीन मंसूरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई