ad
best news portal development company in india

पी एम श्री शाला बड़ी खट्टाली मै नशे से दूरी है जरूरी 2.0 का कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति मै सम्पन्न।

SHARE:

बिलाल खत्री


बड़ी खट्टाली विचार से व्यक्ति महान बनता है अच्छे कर्मों से आदमी आगे बढ़ता है छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढाई करना चाहिए एवं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपने गांव अपने जिले और अपने प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए उक्त विचार जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने पी एम श्री शाला बड़ी खट्टाली मै एक विशाल संख्या मै उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच कहे आपने कहा कि नसे से व्यक्ति की उम्र कम होती है साथ ही के कैंसर व अन्य दुष्परिणाम होते है मनुष्य जीवन बहुत अमूल्य है मानव जीवन 84 लाख योनि मै सर्वापरी है आपने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। नशा बुरी आदत है तथा यह बुरी लत है एक बार लगने के बाद बहुत मुश्किल से छूटती है जिससे परिवार नष्ट होता है आपने कहा कि नशा मुक्त युवा पीढ़ी होना चाहिए एवं नशा मुक्त भारत होना चाहिए कार्यक्रम का प्रारंभ जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर मा सरस्वती के चित्र के सामने किया इस अवसर पर जोबट T.I. विजय वास्कले चौकी पर प्रभारी मदन सिंह किराड़े सरपंच चेनसिंह डावर उप सरपंच शुभम मेहता संस्था के प्राचार्य K.S. धार्वे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे प्रारंभ मै जिला पुलिस अधीक्षक का पुष्पहारों से स्वागत सरपंच चेनसिंह डावर उप सरपंच शुभम मेहता पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता मदन लड्ढा मुकेश राठौड़ रामसिंह पटेल विजय मालवी जोबट T.I. विजय वास्कले प्राचार्य K.S. धार्वे आदि ने पुष्पहारों से किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने नशा मुक्ति अभियान के संदर्भ में अवगत कराते हुए नसे से हो रहे दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला एवं कहा कि जिला पुलिस

अधीक्षक रघुवंश सिंह के सफल मार्गदर्शन मै जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है। आपके सफल नियंत्रण से जिले मै निरंतर अपराधों की कमी एवं नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रम जिले मै चल रहे है यह आपकी सक्रियता का परिणाम है कार्यक्रम को सरपंच चेनसिंह डावर मदन लड्ढा आदि ने संबोधित किया ।इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक का ग्राम पंचायत क्षेत्र मै आगमन पर एवं जिले से प्रमोशन होने पर पंचायत प्रतिनिधिओ द्वारा सरपंच चेनसिंह डावर शुभम मेहता मदन लड्ढा मुकेश कुमार राठौड़ विजय मालवी रमेश मेहता बिलाल खत्री जयेश मलानी आदि ने जिला पुलिस अधीक्षक का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया जिला पुलिस अधीक्षक ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया कार्यक्रम का संचालन विभूति धाकरे ने किया आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य k.s. धार्वे ni किया जिला पुलिस अधीक्षक ने छात्र छात्राओं को नशा मुक्त की शपथ दिलाई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई