ad
best news portal development company in india

मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तारघटना में प्रयुक्त लोहे का फालिया जप्त

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना
दिनांक 14.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रा कॉलोनी, धार में पुरानी रंजिश एवं गाली-गलौज की बात को लेकर चार आरोपियों द्वारा फरियादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपियों ने हाथ घुसो एवं लोहे के फालिया से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 385/2026 धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी गोलू उर्फ अकरम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का फालिया विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गोलू उर्फ अकरम पिता इकबाल मंसूरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी नगर की वाड़ी, धार
  2. दद्दू उर्फ तौफीक पिता सईद खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी भाजी बाजार, धार
  3. सलमान पिता आशिक खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, धार
  4. आवेश उर्फ अट्टा पिता रसीद पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, धार जप्त मशरूका
    घटना में प्रयुक्त लोहे का फालिया आपराधिक रिकॉर्ड
    आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है। सराहनीय कार्य
    उक्त कार्रवाई में निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली, सउनि अनिल डावर, प्रधान आरक्षक अरविंद, अजय , प्रवीण ठाकुर आरक्षक रामनरेश, महिला आरक्षक नम्रता की सराहनीय भूमिका रही।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *