ad
best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुक्षी पहुंचकर स्व. रेलम चौहान को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


कुक्षी नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती रेलम चौहान जी के आकस्मिक निधन के बाद आज मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी कुक्षी पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर , धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर ,धार ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सभी ने स्व. रेलम चौहान जी के निज निवास पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्रीगणों ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती रेलम चौहान कुक्षी नगर पालिका की अध्यक्ष थीं और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *