ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस को मिली सफलता, ₹10,000 का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

थाना जैतापुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी प्रकरण में लगभग एक वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,
पंजाब तक जुड़े थे अवैध हथियार सप्लाई के तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जिला जेल।

खरगोन। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहलग के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना जैतापूर के द्वारा आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी बंटी सिकलीगर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।

वर्ष 2025 में थाना जैतापुर पुलिस द्वारा अवैध देशी कट्टों की तस्करी के प्रकरण में पंजाब राज्य के जिला जालंधर निवासी आरोपी जगविंदर सिंह एवं वीरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था । पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अवैध देशी पिस्टल ग्राम सिनगुन निवासी रवि मुजाल्दे एवं बंटी सिकलीगर से खरीदी थीं ।
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर रवि मुजाल्दे एवं बंटी सिकलीगर को प्रकरण में आरोपी बनाया गया प्रकरण में फरार आरोपी बंटी सिकलीगर शातिर प्रवत्ति का होकर अपने रहने के ठिकाने बार बार बदल रहा था । फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे व पुलिस के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया।
परिणामस्वरूप पुलिस के सार्थक प्रयासों के चलते प्रकरण में फरार आरोपी बंटी पिता प्रधान सिंह सिकलीगर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिगनूर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है ।
की गई कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी जैतापूर उनि सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में जैतापूर टीम का विशेष योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *