खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
गोगावां पुलिस ने ककड़गाँव सतवाड़ी के बीच जंगल में दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा,
मौके पर अवैध जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों पर की गई कार्यवाही,
आरोपियों के कब्जे से 21,110/- रुपये नगदी, 06 एंड्राईड मोबाईल, 09 मोटर साइकल व 52 ताश के पत्ते कुल मश्रुका 10,26,110/- रुपये के को किया जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के द्वारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य में थाना गोगावां पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 20.07.26 को थाना गोगावां पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ लोग ककड़गाँव सतवाड़ी के बीच जंगल में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी गोगावां उनि दीपक यादव के नेतृत्व में थाना गोगावां से पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर बताए स्थान पर दबिश डाल कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु तत्काल रवाना किया गया ।
पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जिसमें पुलिस द्वारा मौके पर जुआ खेलते रज्जब उर्फ बांका उर्फ सलमान शेख निवासी पत्थर दलाल खरगोन, मेहबूब शेख निवासी पत्थर दलाल खरगोन, अख्तर शेख निवासी पत्थर दलाल खरगोन, इमरान खान निवासी अंजुमन नगर खरगोन, माजिद खान निवासी रामेश्वर टॉकीज खरगोन, उजेफा खान निवासी गुरुवा दरवाजा खरगोन का होना बताया एवं कुछ व्यक्ति झाड़ियों का फाइदा उठा कर मौके से निकल भागे ।
मौके पर मिले छह आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम को 21,110/- रुपये नगदी, 06 एंड्राईड मोबाईल, 09 मोटर साइकल व 52 ताश के पत्ते कुल मश्रुका 10,26,110/- रुपये को पुलिस ने नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट व धारा 49 भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 112 बीएनएस का इजाफा भी किया जाएगा ।
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोगावां उनि दीपक यादव के नेतृत्व में उनि.रितेश तायड़े, प्रआर. परसराम, आर.बिरेश, आर. विपेश, आर. कृष्णा, सुमित, आशीष सावले का विशेष योगदान रहा ।






