धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
निसरपुर:-प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PCWJ) द्वारा वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम पाटीदार को संगठन के डिजिटल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस (एडवोकेट) द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार घनश्याम पाटीदार को आगामी आदेश तक डिजिटल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में कार्य करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश इकाई के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन के संविधान, उद्देश्यों एवं नीतियों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पत्रकार हित एवं संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।घनश्याम पाटीदार की इस नियुक्ति पर वारिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जैन, कैलाश चंद्र गुप्ता, प्रदीप एच पाटीदार ,शैलेन्द्र लड्डा मोहम्मद बोहरा, आशीष कुमरावत, विशाल गुप्ता, शिव उपवाल, दीपक वालगे, आशुतोष सेन, डा.सलीम गोपाल सत्येंद्र मिश्रा तेलंगे, अजय तिवारी, इकबाल खत्री इफ़राज कुरैशी फिरोज पठान प्रवीण सोलंकी जावेद पटेल सिराज मंसूरी राकेश वकील यादव भगवान मुझाल्दा एवं सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन की ओर से जारी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।






