ad
best news portal development company in india

कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन जी के स्थानांतरण पर आदिवासी समाज ने दी भावभीनी विदाई।

SHARE:

जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन

कसरावद। थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन जी का स्थानांतरण कसरावद थाना से बड़वाह थाना होने पर सर्व आदिवासी समाज कसरावद द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने राजेंद्र बर्मन जी का पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न व साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की।समाज जनों ने कहा कि थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष, संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यशैली से आमजन का विश्वास जीता। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं जनसहयोग को भी उन्होंने सदैव प्राथमिकता दी, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बड़वाह थाना में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। अंत में राजेंद्र बर्मन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कसरावद की जनता एवं आदिवासी समाज से उन्हें सदैव स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला, जिसे वे जीवनभर स्मरण रखेंगे।इस अवसर पर समस्त संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *