अनाज के साथ ऑक्सीजन भी: खरगोन के 42 गोदाम होंगे हरित
जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
खरगोन। 19 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हरित मध्यप्रदेश के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए MP वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने प्रदेशभर में बड़ा अभियान छेड़ दिया है।कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय नगायच के नेतृत्व में 16 जुलाई से 12 अगस्त तक निगम के स्वयं एवं अनुबंधित सभी गोदामों में सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य है – जहां किसान का अनाज सुरक्षित हो, वहां प्रकृति भी सुरक्षित हो। इसी कड़ी में रविवार को खरगोन के वीरा वेयरहाउसिंग, मगरिया में हरियाली का संदेश गूंजा। शाखा प्रबंधक दिनेश ओसारी, वेयरहाउस संचालक संजय शर्मा, MP पुलिस पेंशनर्स संघ के रेंज अध्यक्ष शिवराम पाटीदार, गोदाम मैनेजर अशोक धनगर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पौधारोपण में भाग लिया।इस दौरान परिसर में नीम, चीकू, जाम, जामुन, पारिजात, सिंगापुरी, एक झोरा, दिन का राजा, मोगरा, कश्मीरी गुलाब, गुड़हल, आम सहित 12 प्रजातियों के 61 पौधे लगाए गए। वीरा वेयरहाउस अब बन रहा इको-मॉडल इस वेयरहाउस की खासियत है कि यहां पहले से ही आम,जाम, आंवला, सीताफल,अनार, रामफल, कटहल, नींबू, शहतूत, बादाम, बिल्वपत्र, देशी चांदनी, रातरानी, कनेर, फालसा, कचनार, गुलमोहर, नीम आदि के विशाल पेड़ मौजूद हैं। ये पेड़ अब परिसर को ऑक्सीजन देने के साथ किसानों को छाया भी दे रहे हैं।संजय नगायच ने कहा कि PM मोदी और CM डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में MP वेयरहाउसिंग ने ठाना है कि प्रदेश के हर गोदाम को हरित क्षेत्र में बदला जाएगा।उन्होंने बताया कि किसानों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए प्रदेश के 9815 गोदामों में यह अभियान चलाया जा रहा है।शाखा प्रबंधक दिनेश ओसारी ने बताया कि खरगोन जिले के 42 गोदामों में चरणबद्ध तरीके से पौधे लगाए जा रहे हैं। हर पौधे की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि इस मानसून में हर गोदाम परिसर को हराभरा बनाया जाएगा।





