धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार एवं इंदौर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
घटना
धार जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाग थाना एवं पुलिस चौकी डेहरी द्वारा लगातार गश्त एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा गया था। इसी दौरान दिनांक 17.07.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर खोजा फाटा, ग्राम अंजनताड़ के पास वाहनों को रोककर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्यवाही की।
कार्यवाही
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 02 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 देशी 12 बोर कट्टा, 01 जिंदा कारतूस, 01 फालिया, डंडे तथा इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- दिलीप पिता प्रेम सिंह पवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी बोरडबरा
- जितेंद्र पिता गुलाब सपनिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी खेडलीहनुमान, थाना गंधवानी
- लोकेश पिता रकसिंह भील, उम्र 28 वर्ष, निवासी बोरडबरा फरार आरोपी
घटना में शामिल 02 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। जप्तशुदा मशरूका
01 देशी कट्टा (12 बोर)
01 जिंदा कारतूस
01 फालिया एवं डंडे
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल
आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी लोकेश पिता रकसिंह भील के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—
- अपराध क्रमांक 49/2021 – धारा 379 भादवि (चोरी)
- अपराध क्रमांक 52/2021 – धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम (अवैध शराब) सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक हीरू रावत, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र खरतिया, एएसआई गोरेलाल शुक्ला, प्रधान आरक्षक बाबू कामलियार, प्रधान आरक्षक सोहन, प्रधान आरक्षक भावसिंह, आरक्षक ओमप्रकाश, सुनील, प्रीतम, सोनू, रवीन्द्र, राजू तथा साइबर टीम धार की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।





