“नशे से दूरी है जरूरी – 2.0” अभियान के तहत जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर में आयोजित किया गया मैराथन
जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
माननीय विधायक महेश्वर राजकुमार मेव व पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया मैराथन को शुरू नागरिकों को जागरूक करने के उद्देशय से थाना परिसर महेश्वर से महेश्वर घाट तक आयोजित किया गया मैराथन मैराथन के समापन पर नागरिकों को दिलाईं गई “नशा मुक्ति” की शपथ, संबोधित कर अभियान के उद्देशय से कराया गया अवगत 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों, नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने मैराथन में भाग लेकर दिया “नशा मुक्ति” का संदेश, गूंजे “नशे से दूरी है ज़रूरी” के नारे दिनांक 15.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 तक प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, विभिन्न माध्यमों से नागरिकों एवं युवाओं को किया जाएगा जागरूक
अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं नागरिकों को “नशा मुक्ति” की शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर माननीय विधायक राजकुमार मेव एवं पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है । उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान आमजन को नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता Tshirt, Cap, पम्पलेट आदि वितरित किए गए तथा आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किए गए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक अभियान से जुड़कर नशा मुक्ति का संदेश समाज तक पहुँचा सकें ।





