जनसम्पर्क खबर क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी खरगोन
पुलिस ने उनके कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा (कीमत लगभग एक लाख से अधिक तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) जब्त की है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम जामनिया घाटी में नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुलभ सोलंकी (23), निवासी सरस्वती कॉलोनी, सनावद और गौतम बिरला (19), निवासी ओंकार बाग कॉलोनी, सनावद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बेड़िया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क और सप्लायर के संबंध में जानकारी जुटा रही है।






