खरगोन से क्राइम ब्यूरो चीफ रफीक मंसूरी की रिपोर्ट
खरगोन। गोगावां पुलिस ने एसबीआई बैंक के मोहम्मदपुर तिराहा स्थित एटीएम में चोरी के प्रयास का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन नकदी नहीं निकाल सका। पहचान छिपाने के लिए उसने बैंक परिसर और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर राहुल उर्फ टाला (24) निवासी बड़ी बिलखेड़ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की पट्टी और बड़ा नट बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आबकारी एक्ट के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
बाईट दिपक यादव





