शेख़ नसीम। भोपाल / नरेला विधानसभा के वार्ड-41 स्थित बाग फ़रहत अफ़ज़ा कब्रिस्तान में हाई-मास्ट लाइट स्थापित कर दी गई है। यह लाइट वार्ड-41 के पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी द्वारा अपनी पार्षद निधि से लगवाई गई है।वर्षों से कब्रिस्तान अंधेरे की समस्या से जूझ रहा था। रात के समय जनाज़े को कब्रिस्तान तक लाने और मय्यत को दफ़नाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
हाई-मास्ट लाइट लगने के बाद अब रात में भी पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहेगी, जिससे जनाज़े लाने और दफ़न की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।
हाई-मास्ट लाइट लगाए जाने पर वार्ड-41 के निवासियों ने पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी का आभार व्यक्त करते हुए इस जनहितैषी कार्य की सराहना की।





