ad
best news portal development company in india

थाना कुक्षी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोटरसाकिल चोर गिरफ्तार कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी को पेश किया न्यायालय

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना कुक्षी पुलिस को संपत्ति संबंधी मामलों में धरपकड़ हेतु कुक्षी को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

         दिनांक 15 जुलाई 2026 को  थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामपुरा के पास जुगतलाई रोड़ पर दो संदिग्ध व्यक्ति दो बिना नंबर की सीडी डिलक्स मोटरसायकिल को लेकर सुनसान स्थान पर किसी को बैचने के लिये खडे थे उक्त दोनों मोटरसायकिल पर चोरी का संदेह होने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए, तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया तत्परता व सख्ती से पूछताछ की गई। दोनों के द्वारा मोटरसायकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान दोनों बिना नंबर की डिलक्स मोटरसायकिल को चोरी करना बताया।

           थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 302/2026 धारा 303 (2) भा.न्या.स. व अपराध क्रमांक 303/2026 धारा 303(2) भा.न्या.स. का प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपीगण  01.) अरविंद उर्फ सावन पिता बिशराम जामौद, 02.) मुन्ना उर्फ डब्बा पिता जगत रावत 03.) करमसिंह उर्फ भाया पिता रमेश जामौद, 04.) कलमसिंह पिता गुलाब, 05.) सेवक पिता केशरसिंह बघेल, 06.) निर्मल पिता समसिंह जमरा सभी निवासी ग्राम मोगरा, चापरियापुरा थाना कुक्षी, जिला धार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण को माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में  वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

          थाना कुक्षी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी प्रकरणो में धरपकड़ हेतु आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- * थाना प्रभारी दीपक चौहान, उनि अनुप बघेल, सउनि गौरी शंकर सोलंकी, प्रआर सतीश, प्रआर. दीपेन्द्र डावर, प्रआर खेमचन्द्र. प्रआर सोनू चौहान, आर. शाहदर, आर. बिपिन आर, गजरात, आर. महेन्द्र, आर. प्रदीप, आर.नैनसिंह, आर. सैनिक दरियाव रावत की भूमिका रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई