ad
best news portal development company in india

कुक्षी पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब का जखीरा जब्त आरोपी गिरफ्तार दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

         दिनांक 08 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अलीराजपुर रोड स्थित क्लब सेवन परिसर में अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान क्लब सेवन परिसर एवं उससे संबंधित गोदाम से विभिन्न ब्रांड की देशी एवं विदेशी शराब तथा बीयर बड़ी मात्रा में बरामद हुई। आरोपी से उक्त शराब के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान कुल 265.70 बल्क लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब एवं बीयर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 2,16,376/- है, विधिवत जब्त की गई।

             उक्त प्रकरण में आरोपी सुमित प्रजापत निवासी कुक्षी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से दो दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है कि बरामद अवैध शराब उसने कहाँ से प्राप्त की, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति एवं वितरण का नेटवर्क क्या है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

          थाना कुक्षी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की जाती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय की कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- * थाना प्रभारी दीपक चौहान, उनि अनुप बघेल, उनि प्रकाश अलावा, सउनि चंचल चौहान, सउनि गौरी शंकर सोलंकी, प्रआर सतीश, आर. बिपिन की भूमिका रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *