ad
best news portal development company in india

नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के द्वारा किया गया डीआईजी निमाड रेंज का पदभार ग्रहण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने किया डीआईजी महोदय का स्वागत,
कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के निराकरण को बताई प्राथमिकता, अवैध हथियारों व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रहेगी पैनी नजर,
पदभार ग्रहण उपरांत किया मीडिया कर्मियों से संवाद,
पुलिस कंट्रोल रूम में ली गई जिले के पुलिस अधिकारियों की मीटिंग

खरगोन। आज दिनांक 10.07.26 को नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के द्वारा डीआईजी निमाड रेंज खरगोन का पदभार ग्रहण किया गया है । जिनका स्वागत पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया । पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिमाला प्रसाद के द्वारा मौजूद अधिकारियों व जिले के मीडिया कर्मियों से संवाद किया व आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा की गई जिनमें मुख्यतः
बेसिक पुलिसिंग एवं कानून व्यवस्था व नियंत्रण,
अवैध हथियारों, अवैध गौवंश परिवहन व अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, क्रय एवं तस्करी पर पैनी नजर रख कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना,
ट्रैफिक मैनेजमेंट, ब्लैक स्पॉट चिह्नित करना, एक्सीडेंट की घटनाओं में कमी लाना,
नाबालिग बालक/बालिकाओ की दसत्याबी,
गंभीर व महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण व अपराधों पर नियंत्रण करने की बात कही।
उक्त संवाद के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन विडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिनांक 15.07.26 से शुरू होने वाले प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान की रूप रेखा में शामिल हुए ।
जिसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में जिले के समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी की मीटिंग भी ली गई । मीटिंग में डीआईजी महोदय ने जिले के थाना क्षेत्रों व चौकी क्षेत्रों में घटित अपराध एवं उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही जिले में पुलिस की आगामी कार्य योजना एवं चुनौतियों पर आवश्यक निर्देश दिए ।
उक्त मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल, समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, लाइन सूबेदार मौजूद रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *