ad
best news portal development company in india

विकसित भारत गारंटी ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAMG) के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जिला पंचायत के सभा कक्ष में विकसित भारत गारंटी ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAMG) के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी उपयंत्री, सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी अमले ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मिलिंद नागदेवे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फेस-टू-फेस संवाद कर योजना के विभिन्न प्रावधानों, कार्यप्रणाली एवं क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में VB-GRAMG की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र श्रमिकों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा प्लानर एवं सिपरी सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए युक्तधारा पोर्टल से जल संरक्षण, सड़क संपर्क, कूप निर्माण, नर्सरी निर्माण, “एक बगिया माँ के नाम” पौधरोपण अभियान सहित अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों की योजनाएं तैयार की जाएं। साथ ही पूर्व वर्षों के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि VB-GRAMG के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत प्रश्नोत्तरी एवं शंका समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर VB-GRAMG के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं आजीविका मिशन आधारित योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिलिंद नागदेवे के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी श्याम कुमार रघुवंशी, रमाकांत पाटीदार, सुचिता खोड़े, निर्मला कुशवाहा एवं जैनेंद्र आर्य, कालूराम चौहान सहित जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद पंचायतों से सहायक यंत्री रेवल सिंह चौहान, राजेश ठाकुर, चैन सिंह जाजमे, राजेश शुक्ला, पूजा नंद्रे, संजय सोलंकी, सिरलाल गुथरे एवं मुन्नी चौहान सहित जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के 60 से अधिक उपयंत्री एवं सहायक यंत्री प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *