खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
थाना बड़वाह पर की गई नीलामी कार्यवाही में 131 मोटर साइकिलों को किया गया नीलाम 8,41,000/- रुपये की राजस्व राशि हुई प्राप्त,
थाना बेड़िया पर की गई नीलामी कार्यवाही में 03 मोटर साइकिलों को किया गया नीलाम 47,000/- रुपये की राजस्व राशि हुई प्राप्त,
निकट भविष्य में अन्य थानों पर भी की जाएगी लावारिस वाहनों की नीलामी कार्यवाही।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण)अनुराग के द्वारा जोन के समस्त जिलों में पुलिस थानों पर कई वर्षों से जप्त शुदा वाहनों एवं जप्त शुदा शराब का निराकरण करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में 25 पुलिस एक्ट के थाना बड़वाह पर अंतर्गत जप्त 131 मोटर साइकिलों एवं थाना बेड़िया पर 06 मोटर साइकिलों की नीलामी हेतु वेल्युएशन कराया जाकर निलामी की विज्ञप्ति जारी की गई थी ।
जिनकी दिनांक 23.06.2026 को थाना बड़वाह पर 131 मोटर साइकिलों एवं दिनांक 24.06.26 को थाना बेड़िया पर 03 मोटर साइकिलों की नीलामी कार्यवाही सम्पन्न की गई जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।
थाना बड़वाह पर की गई नीलामी कार्यवाही में 131 मोटर साइकिलों को नीलाम कर 8,41,000/- रुपये की राजस्व राशि प्राप्त की गई एवं थाना बेड़िया पर की गई नीलामी कार्यवाही में 03 मोटर साइकिलों को नीलाम कर 47,000/- रुपये की राजस्व राशि प्राप्त की गई ।निकट भविष्य में जिला खरगोन के अन्य थानों पर भी यह कार्यवाही की जाएगी ।




