ad
best news portal development company in india

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

SHARE:

जनसंपर्क खबर रफीक मंसूरी

खरगोन :- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) ने हाल ही में यूनिवर्सल बैंक में ट्रांजिशन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त किया है और एक दशक में यह अप्रूवल पाने वाला वह भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है। जन सामुदायिक सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने खरगोन जिले के अंतर्गत पीपरखेड़ा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीणों की एनीमिया, ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सहित अन्य बीमारियों की जांच, उसका निदान और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गई थीं।इस कैंप का आयोजन करने का प्राथमिक उद्देश्य एनीमिया के प्रसार को कम करना और भारत के ग्रामीण क्षेत्र में बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों को मूलभूत स्वास्थ्य चेकअप और निदान की सेवा प्रदान की जा सके। साथ ही कैंप में एनीमिया के मरीजों को 30 दिन की निःशुल्क दवा भी प्रदान की जाती है.इस अवसर समूह की महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *