ad
best news portal development company in india

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने विशेष अभियान

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पर्यावरण दिवस से योग दिवस के बीच कृषि नवाचार की पहल,
किसानों के लिए तकनीकी संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन।

खरगोन । विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से कृषि आधारित विशेष अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 19 जून 2026 को प्रातः 11 बजे सीता मंगल भवन, बिस्टान रोड, खरगोन में प्राकृतिक खेती पर आधारित वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
इसी अभियान के अंतर्गत 20 जून 2026 को ग्राम डुडगांव, तहसील सनावद, विकासखंड बडवाह में भी प्राकृतिक खेती विषयक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इन कार्यशालाओं में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले अनुभवी कृषकों द्वारा अन्य जागरूक किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, लागत में कमी, मृदा संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी, जिससे प्राकृतिक खेती का अधिक से अधिक विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त कृषकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तकनीकी संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का लाभ उठाएं तथा प्राकृतिक खेती को अपनाकर टिकाऊ कृषि एवं स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में योगदान दें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *