ad
best news portal development company in india

जिला पंचायत कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,अधिकारियों-कर्मचारियों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत कार्यालय में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ऑल इज़ वेल मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों एवं परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों एवं परिजनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
आयोजित शिविर में बीपी, शुगर, डायबिटीज, ईसीजी, अस्थि रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन रोग के स्टॉल लगाकर जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

इसके साथ ही शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा शारीरिक समस्याओं के लिए उपचार एवं सलाह तथा आहार विशेषज्ञ द्वारा संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में सीईओ जिला पंचायत सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव, सीईओ जनपद पंचायत दुर्गेश भूमरकर सहित अन्य,अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *