ad
best news portal development company in india

जिले में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर जारी मानव श्रृंखला बनाकर ली बाल विवाह रोकथाम की शपथ

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिये 100 दिवसीय जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौक बाजार बुरहानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। कार्यक्रम में करीबन 400 छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रेरक संदेश दिया। वहीं सभी ने सामूहिक शपथ भी ली। इस अवसर पर रैली का भी आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती अवास्या ने 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के उद्देश्य, बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल अधिकार, बाल हित से जुड़े कानून, मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी दी एवं उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने व तनाव को कम करने के लिये उपाय भी बताये।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन नं.- 1098, पुलिस हेल्पलाइन नं.-112 एवं साइबर सुरक्षा से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान गुड टच एवं बेड टच के बारें में भी विस्तार से समझाया गया तथा विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

इसी कड़ी में परियोजना खकनार एवं शाहपुर में भी बाल विवाह रोकथाम हेतुु कार्यशाला आयोजित रही। जहां खकनार में महिलाओं द्वारा हाथों में मेहंदी लगाकर बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया गया तथा शाहपुर में कार्यशाला आयोजित कर शपथ ली गयी। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी महेश मेहरा, जायंट्स ग्रुप संस्था से फोजिया सोडावाला, शाला प्राचार्य सहित विद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गयी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *