ad
best news portal development company in india

खरगोन जिले के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

जनजातीय कार्य विभाग के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

खरगोन। 69वें राष्ट्रीय शॉलेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के जनजातीय कार्य विभाग की संस्था से दो खिलाड़ियों का चयन मध्य प्रदेश के शॉलेय दल में हुआ है। यह राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी। इसके पूर्व प्री नेशनल कोचिंग कैंप राजगढ़ में 13 से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। इसके पश्चात मध्य प्रदेश का दल अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 20 से 24 दिसंबर तक सहभाग करेगा। सांदीपनि विद्यालय सेगांव के छात्र अनुराग जितेंद्र चौहान एवं शासकीय कन्या उमावि सेगांव की छात्रा सपना शांतिलाल डावर का चयन राष्ट्रीय शॉलेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हुआ है।

खिलाड़ियों के चयन एवं प्रोफेशनल कोचिंग कैंप के लिए रवाना होने के अवसर पर विभाग प्रमुख एवं सहायक आयुक्त इकबाल आदिल हुसैन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्विन गुप्ता ने खिलाड़ियों का पुष्प हार से अभिनंदन कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही कोच भास्कर पाटील को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

इस अवसर पर सहायक आयुक्त इक़बाल आदिल हुसैन ने कहा कि खेलों में उच्च स्तर पर जाना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग के खेलों की श्रेष्ठता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर राजेंद्र मंडलोई, अर्पित सोनी एवं सचिन उपस्थित थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग इंदौर बृजेश पांडे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप कापडनीस एवं प्राचार्य अशोक कुमरावत ने हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ी छात्र छात्रा को बधाई दी है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *