ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का किया पर्दाफाश, 6 बाइक जप्त 4 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जिले में लगातार सामने आ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़वाह पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। जप्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) श्रीअनुराग तथा पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में बड़वाह थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटनाओं को चुनौती के रूप में लिया गया।
बड़वाह क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के दर्ज प्रकरणों में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर संदिग्धों की पहचान की। साथ ही मुखबिर की सूचना पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।

पूछताछ में पवन जसोदिया, गोकुल परमार (दोनों निवासी तराना, थाना सांवेर, जिला इंदौर), बबलू उर्फ योगेंद्र देसला (निवासी कुवाजा बैड़ी, थाना करही) और छोटेलाल वास्कले (निवासी इंधावड़ी, जिला खंडवा) ने बड़वाह क्षेत्र से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलों सहित कुल 6 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर सभी वाहन जप्त कर लिए गए हैं।

विशेष रूप से आरोपी छोटेलाल वास्कले और बबलू उर्फ योगेंद्र देसला पर पूर्व में दर्ज चोरी, लूट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं सहित कई गंभीर प्रकरण सूचीबद्ध हैं।

जप्त वाहन
MP10NE9850, MP10ZB0785, MP12MD8753, MP12MR2591, MP10MJ1093 और MP10MN0168 कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये।

इस कार्यवाही में पुलिस टीम का विशेष योगदान एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहरसिंह बघेल, सउनि शिवप्रसाद वर्मा, सउनि सुभाषचंद्र लोहानी सहित थाना बड़वाह की टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *