खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभाग्रह में जिला वाटरशेड विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में जनपद सीईओ के हाई कोर्ट लंबित प्रकरणों एवं वृंदावन ग्राम योजना के स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जो सब इंजीनियर कार्य नहीं कर रहे, उन पर सख्त कार्यवाही की जाए और लेबर बजट में मस्टर जारी किये जाए।
कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा कि खेत तालाब अंतर्गत जितने तालाबों का वित्तीय कार्य हुआ है, उतने कार्यों का भौतिक कार्य भी पूर्ण किया जाए। उन्होंने अगले माह तक जल गंगा संवर्धन के सभी कार्य समाप्त करने एवं पेमेंट से पूर्व फोटो लेकर क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी जनपद सीईओ को खेत तालाबों का दैनिक समीक्षा करने एवं जनवरी माह तक 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। जिन सब इंजीनियर का कार्य जनवरी अंत तक संतुष्टिपूर्ण नहीं रहेगा, उनके विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी। सभी सब इंजीनियरों को मस्टर जारी कर प्रतिदिन कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन योजना के तहत डगवेल रिचार्ज कार्य 15 जनवरी तक 100 प्रतिशत पूर्ण करने निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर की जनपदवार प्रगति की समीक्षा की और पुराने चल रहे जल संवर्धन कार्यों के टारगेट फिक्स करने के निर्देश दिए गए। एक बगिया मां के नाम की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत तार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिला पंचायत सीईओ द्वारा किए गए निरीक्षण में पाई कमियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। नल जल वसूली के लिए चयनित ग्रामों की प्रगति जानी और समूहों का रिव्यूय लेकर निष्क्रिय समूहों को बदलने की कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान उन्होंने जनपद सीईओ को हर माह बीसी व समूहों की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। समूह द्वारा चलाई जा रही उचित मूल्य दुकानों की समीक्षा भी की।
पीएम आवास प्लस 2024-25 में तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों की छत डालने, बालक बालिका स्कूल शौचालय कार्य की प्रगति, आंगनवाड़ी भवन बाल सुलभ शौचालय, विधायक सांसद निधि कार्यों 2023 ,24 एवं पूर्व के कार्यों को पूर्ण करने तथा शाला मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाला मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से लें और जो मरम्मत योग्य नहीं है वहां एक अतिरिक्त कक्ष बनाने के प्रस्ताव भेंजे जाए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, एई पीएचई राहुल सूर्यवंशी, समस्त जनपद सीईओ, इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






