best news portal development company in india

शासकीय कार्यालयों में मनाया गया संविधान दिवस

SHARE:

 

संविधान की प्रस्तावना का किया गया वाचन

इक़बाल खत्री

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानी में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। खरगोन जिले में भी 26 नवंबर को पंचायत स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्र एवं स्कूलों कॉलेजों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में 26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत के संविधान पर निर्मित दो फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों में भारत के संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका को बताया गया है। इस अवसर पर श्री शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दर्रे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूर्वा मंडलोई, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम श्रीमती भारती अवास्या एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि स्वतंत्रता के बाद देश का संविधान 26 नवम्बर 1949 को स्वीकार किया गया था। इस दिवस को देश भर में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  देश के संविधान को स्वीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अभियान चलाया जा रहा है। हमारे देश का संविधान शासन तंत्र की आत्मा है। इसमें जो कुछ भी लिखा है उससे हमारा शासन तंत्र चलता है। हम सभी को अपने देश के संविधान पर गर्व होना चाहिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *