ad
best news portal development company in india

इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्टिवा पर तस्करी कर ले जाई जा रही विदेशी शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

ज़िया खान

75 हजार रुपये कीमत की मदिरा और वाहन जप्त, गुमास्ता नगर का युवक धरा

इंदौर: जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र के भोई मोहल्ला वृत्त में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध विदेशी शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में गश्ती दल ने संदेह के आधार पर एक सफेद रंग की एक्टिवा (MP09 SR 5916) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर रखी एक पेटी से 12 बोतल ‘मैजिक मोमेंट ऑरेंज वोडका’ (विदेशी मदिरा) बरामद हुई। टीम ने तुरंत वाहन और शराब को जप्त कर लिया।

गुमास्ता नगर का है आरोपी आबकारी विभाग के अनुसार, जप्त की गई मदिरा और वाहन की कुल कीमत लगभग 75,000 रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी आशीष पिता बाबूलाल मंगल, निवासी गुमास्ता नगर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

सराहनीय भूमिका यह कार्रवाई कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी सी.के. साहू के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक त्रिअंबिका शर्मा, बी.डी. अहिरवार और आरक्षक राजू जामवेकर, प्रमोद शेट्टे व निशा सिखावत की मुख्य भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *