best news portal development company in india

महेश्वर में पर्यटन सखी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

इक़बाल खत्री
खरगोन । हम होंगे कामयाब महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा अंतर्गत जिला पुरातव, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद खरगोन द्वारा 07 दिसम्बर को पर्यटन सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन महेश्वर में किया गया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन खरगोन तथा वसुधा विकास संस्थान धार के संयुक्त तत्वाधान से संचालित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर चूंकि कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर की बालिकाओं के बीच किया गया। 
कार्यक्रम में डॉ गायत्री परिहार, डायरेक्टर वसुधा विकास संस्थान धार ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से पर्यटन स्थल महेश्वर में 200 महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र से जुड़े रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। जिसमें अभी तक 110 महिलाएं प्रशिक्षित हो चुकी है। कुछ महिलाएं रोजगार एवं स्वरोजगार से भी जुड़ चुकी है तथा 550 के लगभग बालिकाएं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है। इसी के साथ महिलाओं को महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के बारे में जागरूक किया कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, शारीरिक शोषण, यौन शोषण और मनोवैज्ञानिक शोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकरी दी गई।
 कार्यक्रम में पर्यटन नोडल अधिकारी नीरज अमझरे ने बच्चों को सकारात्मक संवाद एवं महिला हिंसा जागरूकता पखवाड़े के बारे में अनेक जानकारी उपलब्ध कराई तथा बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज सभी क्षेत्र में महिलाये सक्रिय है और महिलाएं कमजोर नहीं है। शक्ति, विद्या, लक्ष्मी, वेद, ज्ञान आदि की प्राप्ति के लिए देवी की ही स्तुति की जाती है। वर्तमान समय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आश्यकताओं के बारे में बालिकाओं को समझाया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक भी उपस्थित रहे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *