ad
best news portal development company in india

9 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार 24 अक्तूबर 25/ मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशन एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने के निर्देश प्राप्त हुए है।

 राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, कला और सांस्कृतिक पहलुओं को समझने और सराहने, एक-दूसरे की संस्कृतियों का अन्वेषण करना, पारंपरिक कला रूपों को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान तथा युवाओं को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु मंच प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 10 से 12 जनवरी 2026 तक भारतमण्डपम, नई दिल्ली में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं हेतु विकसित भारत यंग लिडर्स डायलॉग के तहत 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है।  

29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 के अन्तर्गत सांस्कृतिक और नवाचार थीम में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 15 से 29 आयु वर्ग के युवा 7 विधा यथा भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी मे भाग ले सकेगें। 7 विधा के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

  जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी नेबताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का एक दिवसीय कार्यक्रम 9 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से पुलिस लाईन धार स्थित सामुदायिक भवन, धार में किया जा रहा है। उक्त जिला स्तरीय युवा उत्सव में सर्वश्रेंष्ठ प्रदर्शन करने वाले 7 विधा के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर धार जिले का प्रतिनिधित्व करेगें। जिला स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेने हेतु पंजीयन फार्म भरकर 7 नवंबर  तक कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर धार मे जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग पुलिस कन्ट्रोल रूम परिसर धार (मोबा-9981160398, 9098450626) पर सम्पर्क कर सकते हे
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *