धार ब्यूरो इकबाल खत्री
धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में धार जिले में अवैध शराब की खरीदी बिक्री, परिवहन में संलिप्त गिरोह की पतारसी व धडपकड़ करने हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर रवि सोनेर के मार्गदर्शन में दिनांक 23.10.2025 की दरमियानी रात में थाना पीथमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आयशर वाहन क्रमांक MH-18-AC-1234 अशोक ली लेण्ड कंपनी में प्याज के कट्टों के नीचे अवैध शराब भरकर महू नीमच रोड टोल टैक्स से निकलने वाला है। जिस पर थाना प्रभारी पीथमपुर निरीक्षक राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महू नीमच रोड टोल टेक्स के पास नाकाबंदी कर आयशर वाहन क्रमांक MH-18-AC-1234 को रुकवाया तथा ड्रायवर से नाम पता पूछते उसने अपना नाम- नूर मोहम्मद पिता गुल मोहम्मद उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुखेडा थाना सादलपुर जिला धार का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आयसर वाहन को चेक करते उसमें प्याज के कट्टों के नीचे रखी कुल 291 पेटी बीयर व अंग्रेजी शराब की मिली। जिसका वैधानिक लायसेंस मांगते नहीं होना बताया। जिस पर से थाना पीथमपुर पुलिस द्वारा आरोपी नूर मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना पीथमपुर में अपराध क्रमांक 467/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1 नूर मोहम्मद पिता गुल मोहम्मद उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सुखेडा थाना सादलपुर जिला धार जप्त मश्रुका का विवरण 1 कुल 291 नग अवैध पेटीयाँ बीयर एवं अग्रेंजी शराब कुल 3148.8 बल्क लीटर कीमती 16,01,520/- रुपये
2 आयशर वाहन क्रमांक MH-18-AC-1234 कीमती 7,50,000/- रुपये 3130 नग प्याज के कट्टे कीमती 50,000/-रुपये
सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीथमपुर निरीक्षक राजेन्द्र सोनी, सउनि पदमसिंह, प्रआर. महेन्द्र, प्रआर. मेहरबानसिंह, प्रआर. नरेन्द्र, आर. लखन, आर. आदर्श, आर. आकाश का विशेष योगदान रहा है।






