best news portal development company in india

नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा विजय स्थम्भ चौराहे पर महिलाओ के लिए सुविधा घर ना होने पर किया सांकेतिक प्रदर्शन

SHARE:

नहीं जागा प्रसाशन व नगर परिषद, शिध्र समस्या का हल नहीं हुआ तो होगा उग्र प्रदर्शन

धार इकबाल खत्री     
                कुक्षी नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे विजय स्तम्भ चौराहे पर महिलाओ के लिए सुविधा घर नहीं होने के अभाव मे  नगर के एक सामाजिक कार्यकर्त्ता द्वारा विगत 10 दिन पूर्व लिखित बैनर को हाथ मे लेकर नगर के विजय स्तम्भ पर संध्या 5 बजे से 6 बजे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था और उक्त गंभीर समस्या को प्रशासन औऱ आमजन को नजर कराते रहे।

परन्तु 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रसाशन व नगर पालिका ने इस और ध्यान नहीं दिया।  जिसके चलते आज दिनांक 23 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक 1 घंटे का फिर प्रदर्शन किया गया और आम जनता को इस समस्या की और ध्यान आकर्षित कराया गया। वही समाज सेवी कार्यकर्ता ने कहाँ हैं की अब अगर आने वाले कल मे नगर पालिका द्वारा इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञात होवें की नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा विजय स्थम्भ चौराहे पर प्रतिदिन हजारों लोग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से आते हैं और नगर मे रह रहे लोग भी इस चौराहे पर दिनभर आते रहते हैं जिसमे महिलाए भी आती हैं। ख़ासकर महिलाओ के लिए इस चौराहे पर सुविधा घर नहीं होने के कारण महिलाए परेशान रहती हैं। वैसे तो इस चौराहे से करीब 100 मीटर से ज्यादा की दुरी पर बस स्टेण्ड व सिनेमा चौपाटी पर महिलाओ के लिए सुविधा घर हैं परन्तु महिलाओ के लिए इस चौराहे से वहा तक दुरी बहुत ज्यादा रहती हैं उन्हें दिक्क़तो का सामना करना पड़ता हैं। जिसको लेकर इस व्यस्ततम चौराहे पर महिलाओ के लिए एक सुविधा घर अनिवार्य रूप से होना चाइये। जिसको लेकर नगर के एक सामाजिक कार्यकर्त्ता मोनेष शोभा जैन द्वारा प्रशासन तक यह बात पहुंचाने के लिए एक अनूठा प्रदर्शन किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *