best news portal development company in india

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने की राजस्व अभियान 3.0 की समीक्षा

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

 खरगोन । मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पूरे मध्य प्रदेश में राजस्व के प्रकरणों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के संतुष्टिपूर्ण समाधान हेतु कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में कलेक्टर  द्वारा 27 दिसंबर को राजस्व अभियान 3.0 के अंर्तगत महेश्वर ब्लॉक में राजस्व के तहसील स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय पटवारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महेश्वर विकासखंड के समस्त राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर आईडी 26 जनवरी के पूर्व सभी लोगों की पूर्ण हो जाए। फार्मर आईडी के 4 पटवारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार पटवारी एवं तहसीलदारो के उत्कृष्ट कार्य करने के आधार पर ही सेवा रिकॉर्ड में प्रविष्टि की जायेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *