best news portal development company in india

प्रधानमंत्री कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

SHARE:

इक़बाल खत्री

खरगोन। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में दो दिवसीय राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष में एमपीसीएसटी द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम गणित विभाग द्वारा करवाया गया। जिसमें विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गणितीय रंगोली, गणितीय पोस्टर, गणितीय मॉडल, क्विज, निबंध। कार्यक्रम के दूसरे दिन महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान रखा गया। जिसमें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ वीके गुप्ता ने अपने अध्यक्ष भाषण में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गणित के समावेश को लेकर विशेष प्रकाश डाला।
 कार्यक्रम में कालिदास कन्या महाविद्यालय में गणित की प्रोफेसर डॉक्टर वंदना गुप्ता ने गणितीय नंबरों को विशेष तौर पर सरगम, दिवस आदि से जोड़कर विस्तृत एवं रुचिकर व्याख्या प्रस्तुत की। शासकीय महाविद्यालय मनावर से डॉक्टर प्रगति जैन ने ऐतिहासिक भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट भास्कराचार्य का जैसे महान गणितज्ञों के योगदान पर विशेष प्रकाश डाला। भीकनगांव से पधारे डॉक्टर रोहित गुप्ता ने विभिन्न गणितीय मॉडल के बारे में विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर जी एस चौहान ने दैनिक जीवन में गणित के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किया। महाविद्यालय के गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ डीएस बामनिया ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का विशेष स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पुष्पा पठौते ने किया एवं आभार श्रीमती प्रणिता गुप्ता ने माना। कार्यक्रम में डॉक्टर राजाराम आर्य, डॉक्टर अरविंद सांवलिया सुश्री सभ्या प्रजापति आदि उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *