ad
best news portal development company in india

सायबर सुरक्षा के साथ यातायात जागरूकता का संगम

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह NCSAM-2025 के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में सायबर जागरूकता की मुहिम लगातार चल रही है। तकनीक के इस दौर में जहाँ एक क्लिक से जानकारी मिलती है, वहीं ठगी का खतरा भी उतना ही बड़ा है इसी संदेश के साथ पुलिस टीम ने आज विद्यार्थियों को जागरूक किया।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह घोषित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्कूलों में यह अभियान जन-जागरूकता का स्वरूप ले चुका है।

आज सीएम राइज़ स्कूल, ग्राम खण्डाला में आयोजित कार्यक्रम में सायबर सेल टीम, महिला थाना प्रभारी मनोरमा सिसोदिया, प्रआर. दिलीप चौहान एवं यातायात थाना प्रभारी अर्जुन वास्कले ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, ओटीपी शेयरिंग के खतरे सहित यातायात नियमों का पालन जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सायबर अपराध की शिकायत,www.cybercrime.gov.in पर करें या तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि “डिजिटल नागरिकता और सड़क सुरक्षा की संस्कृति” को समाज में गहराई तक स्थापित करना है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *