ad
best news portal development company in india

कलेक्टर ने की समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाग्रह में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की और कहा कि जिन विभागों का निराकरण 85 प्रतिशत से कम है, उन विभागों की प्रतिदिन समीक्षा होगी। इस दौरान कलेक्टर ने पीएम आवास शहरी योजना की समीक्षा की और अगले 10 दिनों में पात्र व अपात्र हितग्राही का निर्धारण करते हुए अपात्रों को नोटिस जारी करने कहा गया। साथ ही जिन हितग्राहियों के आवास समय सीमा में पूर्ण नहीं हुए और किस्त जारी हो चुकी है, उन हितग्राहियों से राशि वसूली की जाने की कार्यवाही करने को कहा गया।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा में सभी तहसीलदारों को 30 सितंबर तक प्राप्त सीमांकन आवेदन 31 अक्टूबर तक और 15 अक्टूबर तक प्राप्त बंटवारे के प्रकरण भी 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को प्रतिदिन कोर्ट में बैठने तथा अभिलेख दुरुस्ती व साइबर तहसील में पटवारियों की रिपोर्ट 10 दिन में प्राप्त हो रही है या नहीं, इसकी जांच करने को कहा गया। जिन पटवारियों की रिपोर्ट समयसीमा में प्राप्त नहीं हो रही है, इस संबंध में उन पटवारियों के संबंधित तहसीलदार को नोटिस देकर कार्यवाही का विवरण मांगा जाएगा।

कलेक्टर भव्या मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और सभी बीएमओ को प्रेग्नेंट महिला की ई-केवाईसी एवं डीबीटी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सिकल सेल की समीक्षा की और इस पर ध्यान देने को कहा गया। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए ई-अटेंडेंस की निगरानी करने और अक्टूबर माह का वेतन ई-अटेंडेंस के आधार पर ही जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की।

इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, अपर कलेक्टर रेखा राठौर, सहायक कलेक्टर जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगास्या, अनिल जैन, खरगोन, भीकनगांव एवं कसरावद एसडीएम सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *