ad
best news portal development company in india

पुनरीक्षित मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन जिले में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 71 हजार 586 हुई

SHARE:

इक़बाल खत्री

राजनीतिक दलों को सौंपी गई पुनरीक्षित मतदाता सूची

खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसके अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर उस पर मतदाता सूची में नाम शामिल करने, मृत या बाहर जा चुके लोगों के नाम हटाने तथा गलत नामों को संशोधित करने संबंधी दावे आपत्ति 28 नवंबर 2024 तक प्राप्त किये गए थे। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण करने के पश्चात 06 जनवरी 2025 को पुनरीक्षित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 

06 जनवरी को अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनाराण दर्रो द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी के मोहन राठौर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  दिनेश कुमार पटेल, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इण्डिया मार्क्सवादी के वासुदेव विश्नौले, बहुजन समाज पार्टी के अनिल भालसे एवं आम आदमी पार्टी के सुरेश माहिले को पुनरीक्षित मतदाता सूची का वितरण किया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 71 हजार  586 हो गई है। जिले में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार हैः-

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *