जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर
डायल-112 की FRV-11 टीम की त्वरित कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद।
सरदारपुर। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का मोबाइल छीनकर भागे आरोपी को डायल-112 की FRV-11 टीम ने करीब एक घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला का छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 5:16 बजे डायल-112 FRV-11 सरदारपुर को इवेंट क्रमांक P11102600969 के माध्यम से सूचना मिली कि माही मार्ग, टंकीपुरा निवासी रानी राठौड़ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल छीनकर भाग गया।
सूचना मिलते ही FRV-11 की टीम मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी ली। महिला द्वारा बताए गए आरोपी के हुलिए, कपड़ों और कद-काठी के आधार पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ और गलियों में सर्चिंग के दौरान करीब एक घंटे के भीतर रोहित पिता कन्हैयालाल को पकड़ लिया गया। उसके पास से महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ।
इस कार्रवाई में FRV-11 के आरक्षक सौरभ मोर (1210) और पायलट कालू बाबर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की त्वरित कार्रवाई से महिला का मोबाइल बरामद हो सका।





