ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने किया 02 नाबालिग बालिकाओ को दस्तायाब

SHARE:

इक़बाल खत्री 

 थाना करही एवं बेड़ियाँ पर नाबालिग बालिका को किया दस्तायाब

पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली बलिकाएँ 

बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ को दसत्याब करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में थाना करही मे पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 28.12.2024 को गुम हुई नाबालिक बालिका की सूचना पर अपराध क्रमांक 392/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बालिका को गुजरात से दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वही थाना बेड़िया पर दिनांक 13.12.24 को गुम हुई नाबालिक बालिका की सूचना पर अपराध क्रमांक 293/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जिसे पुलिस टीम बेड़िया के द्वारा सकुशल महाराष्ट्र से दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

उक्त कार्यवाही में थाना करही से थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व मे आबिद शेख, आर अभिषेक राणावत, आर रामू भदौरिया, महिला आरक्षक चेतना एवं थाना बेड़िया से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे उनि हरीप्रसाद पाल, आर राजीव गुर्जर, आर अखिलेश, महिला आरक्षक स्वाति, एसडीओपी कार्यालय बड़वाह से प्रआर.संदीप चौहान व सायबर सेल से अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *