ad
best news portal development company in india

मुद्रा महोत्सव कार्यक्रम एक दिन के लिए बढ़ाया गया

SHARE:

इक़बाल खत्री 
                            10 जनवरी को भी प्राचीन एवं विदेशी मुद्रा का प्रदर्शनी में किया जा सकता है अवलोकन
खरगोन। लोकमाता अहिल्या होल्कर के त्री शताब्दी जन्मोत्सव पर राधाकुंज परिसर नूतन नगर खरगोन में 08 जनवरी को विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, निदेशक राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण इंदौर प्रकाश परांजपे, सेवानिवृत्त कंजर्वेशन अधिकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देवेन्द्र सूद, अमित शर्मा की उपस्थिति में दो दिवसीय मुद्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इसमें मिलन कुमार महाजन द्वारा पुराने सिक्कों एवं मुद्राओं की आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी लगाई गई । यह प्रदर्शनी जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति विभाग, खरगोन के सहयोग से आयोजित की गई है। इस मुद्रा महोत्सव को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सभी आमजन एवं छात्र-छात्राएं 10 जनवरी को भी इस कार्यक्रम का अवलोकन कर सकते हैं। 
 इस प्रदर्शनी में मुद्रा संकलन कर्ता एवं शोधकर्ता मिलन कुमार महाजन के लगभग 20 वर्षों से संकलित दुर्लभ, विविध प्रकार के सिक्के प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें पुरातात्विक महत्व के सिक्को के साथ लगभग 150 देशो के विभिन्न प्रकार के नोट, सिक्के के साथ ही ब्रिटिश काल के और भारत के देशी रियासतो के भिन्न प्रकार से स्टाम्प पेपर चेक हुंडी भी प्रदर्शित किए गए हैं। पर्यटन शाखा के नोडल नीरज अमझरे ने बताया कि इस प्रदर्शनी में अन्य कई दुर्लभ कलाकृतियों जैसे विभिन्न मैडल, मुगल कालीन सील, रियासत कालीन बाट, एन्शिएंट बीड्स, टोकन भी प्रदर्शन किये गए हैं। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से जिले के छात्रों और आम जनता के लिए एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। यह कार्यक्रम 10 जनवरी को भी आम जनता के लिए निशुल्क खुला रहेगा।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *