बिलाल खत्री
बड़वानी जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारी 266025 को खाद्यान्न का वितरण माह सितम्बर, 2025 में किया जाना था किन्तु जिले में अत्याधिक वर्षा एवं उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं की हडताल होने के कारण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत माह सितम्बर 2025 में 2,45428 हितग्राहियों को राशन वितरण हो पाया है, अभी भी कुल 20,597 हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाना शेष है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत राशन प्राप्त करने से शेष रहे हितग्राहियों को राशन प्रदाय करने के लिए केन्द्र शासन से प्राप्त विशेष अनुमति उपरांत माह सितम्बर 2025 के राशन वितरण की अवधि में 05 अक्टूबर तक वृद्धि की जाती है।अतः समस्त शेष रहे पात्र परिवारों से निवेदन है कि, माह सितम्बर, 2025 का खादयान्न का 05 अक्टूबर तक अनिवार्यतः प्राप्त कर लेवे । उक्त अवधि के बाद माह सितम्बर, 2025 के राशन की पात्रता नहीं होगी।






