बिलाल खत्री
बड़वानी मध्यप्रदेश शामन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए धान का समर्थन मूल्य 3699 रुपये प्रति क्विंटल एवं बाजरा का समर्थन मूल्य 2775 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिसके लिए किसान को पंजीयन करावाना अनिवार्य है। जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था अंजड़, तलवाड़ा डेब, खाण्डेराव सहकारी विपणन संस्था मर्या. ठीकरी, रणगांवडेब, ठीकरी, दवाना, ब्राहम्णगाँव, निवाली, पाटी, मोयदा, तलवाडा बुजुर्ग, बड़वानी, बोरलाय, सिलावद, ओझर, राजपुर, पलसूद, बलवाडी, धनोरा एवं सहकारी विपणन संस्था सेंधवा पर किसानों का पंजीयन किया जा रहा है।
शासन द्वारा किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 नियत की गयी है। अभी तक जिले में कुल 39 किसानों ने ही अपना पंजीयन कराया है। अतः जिन किसानों के द्वारा अभी तक पंजीयन नहीं कराया गया है वह आज ही अपने नजदीक के पंजीयन केन्द्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाते हुए समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करे।






